गुमला, फरवरी 5 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी के पवित्र धार्मिक स्थल सिरसी ता नाले स्थित ककड़ोलता में गुरुवार को सामूहिक प्रार्थना सह पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भव्य पूजन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पूरे आस्था और निष्ठा के साथ शामिल हुए। पूजा स्थल परिसर में पूरे दिन धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह आदिवासी धर्मगुरु बंधन तिग्गा एवं गहजू बैगा की अगुवाई में विधिवत सामूहिक प्रार्थना एवं पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार, समाज और देश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि गुरुवार का दिन पूर्वजों द्वारा विशेष पूजा के लिए चुना गया है, जिसका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से यहां पूजा करने व...