गुमला, जनवरी 29 -- डुमरी। आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता में पांच फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 30 जनवरी को बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाहन 11 बजे ककड़ोलता परिसर में रखी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए धर्मगुरू बंधन तिग्गा ने बताया कि बैठक में पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा,व्यवस्था व सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, समाज के लोगों और समिति के सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...