गुमला, फरवरी 1 -- डुमरी। प्रखंड के प्रसिद्ध आदिवासी धार्मिक स्थल सिरसी ता नाला उर्फ ककड़ोलता परिसर में रविवार को पांच फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने की। उन्होंने बैठक मे में कार्यक्रम की रूपरेखा, पूजा विधि, व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। धर्मगुरु तिग्गा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में राष्ट्रीय प्रचारिका कमले,शीला, संजय पहान, जून उरांव, वासुदेव भगत, श्रीराम उरांव, सुरेश भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...