गुमला, फरवरी 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिरसी ता नाले उर्फ ककड़ोलता में पांच फरवरी को आयोजित सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर शनिवार को अकासी पंचायत भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने की। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कमियों और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।ग्रामीणों ने पूजा स्थल के चारों ओर शौचालय की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी। ग्रामीणों ने बताया कि प्लास्टिक कचरा मवेशी खा लेते हैं, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है। इसके अलावा, कुछ लोगों द्वारा पूजा स्थल पर शराब सेवन कर बोतलें खेतों में फोड़ने की घटनाओं पर नाराजगी जताई गई और ऐसे कृत...