रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। मौसम में हर रोज बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय में जिले में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो गई। ऐसे में लोगों को सर्दी का अनुभव होने लगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है तो वहीं पर आम जनमानस को भी सर्दी का अनुभव हुआ। शहर के बाजार में भी सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...