बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने एडिशनल एसपी से लेकर थाना प्रभारी तक के कार्यों की समीक्षा की। इसमें लंबित विवेचनाएं, जनसुनवाई और विभिन्न अभियानों को शामिल किया गया। संतोषजनक कार्य न मिलने पर कई सीओ और थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एडिशनल एसपी को पत्र लिखा गया है। रविवार रात आयोजित समीक्षा के दौरान विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। इसमें नवाबगंज सीओ का निस्तारण 75 प्रतिशत मिलने पर पत्र जारी किया गया। लंबित विवेचनाओं में संतोषजनक कार्य न मिलने पर सीओ प्रथम, द्वितीय, आंवला और हाईवे का स्पष्टीकरण मांगा गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला और सीबीगंज को चेतावनी दी गई है। इनके निस्तारण के लिए एसपी सिटी को भी पत्र जारी किया गया है। एडिशनल एसपी स्तर पर हु...