पटना, जुलाई 31 -- भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में कई समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी की सदस्यता दिलाई। डॉ. जायसवाल ने कहा कि मगध की धरती पर समाजसेवियों की अलग और बड़ी पहचान रही है। ऐसे लोग आज भाजपा में शामिल हुए, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। भाजपा समाज के सभी वर्ग के लोगों का सम्मान करती है और बिना भेदभाव सभी के कल्याण और विकास को लेकर संकल्पित है। सही अर्थों में भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है। हम सभी को इस बात का अभिमान है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को सुखी, समृद्ध, संपन्न और विश्वगुरु बनाना हमारा उद्देश्य है। वहीं,भाजपा में शामिल सभी लोगों ने पार्टी में निष्ठा व्यक्त करते हुए इसकी नीतियों की तारीफ की। भाजपा में शामिल होने वालों में धन...