खगडि़या, फरवरी 7 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत भारत योजना के तहत 5.98 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से कछुए गति से विकास कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत महेशखूंट में उच्चस्तरीय प्लेटफार्म की लंबाई आमतौर पर 600 मीटर की होगी। स्टेशन पर फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए फाइबर फाइव नेटवर्क के टावर लगाए जाएंगे। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय,प्लेटफार्म, विश्राम कक्ष, कार्यालय में अधिक आरामदायक और टिकाऊ फर्नीचर होगी। चरणबद्ध तरीके से मनमोहक डिजाइन का फर्नीचर आदि होगा। रेलवे स्टेशन को उच्च क्षमता वाली सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बताया गया कि कि महिलाओं और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी श्रेणी क...