हाजीपुर, जनवरी 4 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बैंक ऑफ बड़ोदा उफरौल शाखा के देसरी में संचालित सीएसपी के संचालक कई हफ्ते से अपने सीएसपी को बंद कर दिया है। जिसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने उसके सीएसपी के आगे 26 दिसंबर को फाइनल नोटिस चिपकाया है। जिसमें कहा है कि ग्राहकों द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई है कि रोहित कुमार बैंक मित्र देसरी का जो देसरी पेठिया पर सीएसपी है। वह दो हफ्ते से अधिक समय से बंद है। जिसके कारण ग्राहक परेशान है। सीएसपी के बंद रहने की कोई सूचना अभी तक बैंक शाखा को प्राप्त नहीं हुई है एवं संचालक का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। इस संदर्भ में 10 दिसंबर एवं 17 दिसंबर को भी पत्र लिखा गया था। शाखा के दो अधिकारी भी निरीक्षण करने गए,किंतु अभी तक सीएसपी बंद करने एवं शाखा से अभी तक कोई संपर्क नहीं करने के कारण नहीं बताया ग...