संभल, मार्च 12 -- रमजान का पाक माह चल रहा है। पहला अशरा खत्म हो चुका है और पुरुष, महिलाएं बच्चे सब इबादत में लगे हुए हैं। रमजान मुबारक को घर में रहकर काम कराने वाली महिलाएं खास बनाती है। रमजान मुबारक का पवित्र महीना जो आत्मा, शरीर और सामाजिक जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाता है। विशेष रूप से महिलाओं की इस पवित्र महीने में व्यस्तता बढ़ जाती है। वह नमाज, तिलावत, इबादत के साथ घरेलू जिम्मेदारी, बच्चों की देखभाल, सुबह भोर में सेहरी और सायं अफतार के भोजन की तैयारी परिवार के लिए करती हैं। भोजन की तैयारी में भी परिवार के सभी सदस्यों की पसंद का भी ख्याल रखना पड़ता है। जिसे वे रोज बखूबी पूरी करती हैं। रमजान के महीने में काम करने वाली महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घर और बाहर की जिम्मेदारी के अलावा इस पाक महीने में रोजे रखना, इबादत, नमाज, दुआ, कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.