देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर थाना की पुलिस ने सोमवार व मंगलवार को साइबर अपराध मामलों में कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसमें दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हलांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बढ़े साइबर फ्रॉड के मामलों की जांच तेज़ कर दी है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों व बैंक लेनदेन के आधार पर कई व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। सुरागों के आधार पर पुलिस अलग-अलग स्थानों से संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कई संदिग्धों से घंटों पूछताछ की जा रही है। जिनमें दो को पूछताछ व जांच के बाद छोड़ भी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...