सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का संघीय प्रखंड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप प्रसाद ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा सिमडेगा, पाकरटांड और ठेठईटांगर प्रखंड के चयनित शिक्षक शामिल हुए। संघ के सदस्यों ने सभी शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रखंड के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद भी अपने संबोधन से नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया एवं संघ में शमिल होने के लिए बधाई दी। बैठक में मंच संचालन राकेश किंडो ने किया। बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...