दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। सदर प्रखंड में संचालित जदयू के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदर प्रखंड के भुसकौल, अम्मडीहा, मामल, लोआम चौपाल टोल, अंधरी, दुलारपुर गांव एवं पंचायतों के सैकड़ों लोगों को जदयू की सदस्यता विधायक श्री मंडल ने दिलाई। विधायक श्री मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों का विस्तृत उल्लेख भी किया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष घनश्याम राय, जिला उपाध्यक्ष विनोदानंद झा, साजन, ध्रुव नारायण मिश्र, राम नरेश पासवान, विनोद यादव, चंदेश्वर मंडल, बासुधन राम, मो. अलीम अख्तर, अर्जुन पासवान, लाल सदाय, अर्जुन पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...