बाराबंकी, नवम्बर 27 -- रामनगर। बुढ़वल के पास रेलवे ट्रैक पर डंपर पलटने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, सूरतगंज व बड़ागांव से करीब आठ एम्बुलेंस घटना स्थल की ओर रवाना की गई। जिला अस्पताल में इमरजेंसी स्टॉफ को भी अलर्ट किया गया। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने रामनगर समेत आस पास के सीएचसी अधीक्षकों को सूचना देकर तत्काल बचाव कार्य स्थल की ओर स्टॉफ के साथ रवाना होने के निर्देश दिए। 108 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी लवकुश वर्मा को सूचना मिलते ही उन्होंने आठ एम्बुलेंस को भेज दिया। सीएचसी रामनगर में इमरजेंसी स्टॉफ तैयार था, दवाएं व बेडों को आरक्षित कर लिया गया। यही हाल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी देखने को मिला। यहां भी सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने दो चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्ट...