लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार,हिटी। सदर प्रखंड के जालिम पंचायत में शुक्रवार को पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया सुनीता देवी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण बच्चों को मिनी लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। केंद्र में कई लेखकों की किताबें उपलब्ध हैं। बच्चे यहां बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। डिजिटल शिक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। ज्ञान केंद्र में दो एलईडी टीवी, कंप्यूटर, टेबल, कुर्सी, अलमीरा और किताबें रखी गई हैं। मोंगर पंचायत में बीडीओ मनोज तिवारी ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ाया जाए। इसी उद्देश्य से यह केंद्र खोले जा रहे हैं। लातेहार प्रखंड के सासंग, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.