गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में सबेरा सिनेमा हॉल में आयोजित चार दिवसीय स्व. उमा रानी ताह स्मृति 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन नाटकों के मंचन, शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य के बीच कला संगम की स्मारिका 'सर्जना' का विमोचन किया गया। विमोचन सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा, कला संगम के संरक्षक पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, स्मारिका सर्जना के प्रधान सम्पादक राकेश सिन्हा, संपादक सुनील मंथन शर्मा, गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल सह साहित्य प्रमुख अनुज कुमार, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, सह सचिव सुजय...