भागलपुर, अगस्त 2 -- नगर परिषद क्षेत्र में बारिश से विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने बताया कि लोग इससे परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 12 की स्थिति ज्यादा खराब है। यहां प्रशासन की लापरवाही दिखती है। जलजमाव के कारण आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। शुक्रवार को लोगों को मस्जिद तक पहुंचने में भी दिक्कत हुई। इधर, इस मामले पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने जानकारी दी कि जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए वार्ड में मोटर लगाया गया है। पानी की निकासी का काम चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.