मोतिहारी, फरवरी 20 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने 12 नशेबाजों व शराब कारोबारियों के साथ वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांधीनगर ग्राम से शराब कारोबारी बुधराज चौधरी,बारामंगरू ग्राम से 7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ नन्हक राय उर्फ सुरेन्द्र राय,भेलवा ग्राम से भंगी राम उर्फ़ बंगाली राम,गांधीनगर से नशेबाज अशोक चौधरी,शेखर गुप्ता,तालीमपुर ग्राम से गणेश कुमार,शिवपुर पकड़िया ग्राम से योगी साह, रामजी साह, जोगौलिया वृत्ति टोला से कुंदन कुमार,माधोपुर ग्राम से संदीप कुमार, जोगौलिया ग्राम से सुमन कुमार व वारंटी माधोपुर ग्राम के महेन्द्र भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...