जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर।जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बागबेड़ा से पुलिस ने बिहार के रहने वाले आर्म्स पेडलर विष्णु सिंह उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े विष्णु के तार जमशेदपुर में सक्रिय बदमाशों से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विष्णु ने हाल ही में बागबेड़ा के शातिर बदमाश बादशाह खान उर्फ राजा को महज 5000 रुपये में एक पिस्टल बेचा था। बादशाह को भी पुलिस ने दबोच लिया है और उसके पास से वह पिस्टल बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.