एटा, दिसम्बर 11 -- शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावली में तैनात सफाई कर्मी पिछले कई महीनों से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने लापरवाह सफाई कर्मियों को दी चेतावनी। गुरुवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि बीते दिन बुधवार को उन्होंने शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। इसके बारे में संबंधित ग्राम प्रधान और गांव वासियों से पूछा गया, सभी ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी मुकेश कुमार पुत्र भूपाल सिंह पिछले कई महीनों से सफाई कार्य करने के लिए नहीं आ रहे हैं। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन न करने, ग्राम पंचायत से पलायन करने, ग्राम पंचायत से अनुपस...