गढ़वा, दिसम्बर 30 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णुकांत, सभी राजस्व कर्मियों के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। उक्त अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले आए। सबसे अधिक मामले पेशका गांव से भूमि विवाद आया। उसके अलावा करकोमा, तेनार, बिकताम, पिंडरा, संगबरिया सहित गांवों से भी भूमि विवाद के मामले आए। कुछ मामलों को थाना में ही निपटारा किया गया। साथ ही कुछ मामलों में सीओ ने कहा अगले दिवस पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। सीओ ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर थाना दिवस का आयोजन किया गया है। उसमें अधिक से अधिक लोगों के मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का लाभ अधिक से अधिक लोग आकर उठाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.