मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी विकास कुमार त्यागी ने बताया कि 132 केवी उपकेन्द्र जौली रोड पर 132 केवी मेन बस पर अनुरक्षण कार्य करने के लिए 22 फरवरी रविवार को शटडाउन रहेगा। यह शटडाउन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा। जिसके कारण 132 केवी उपकेन्द्र जौली रोड से निर्गत सभी 39 केवी पोषको (जौली रोड, मखियाली, संघावली, इंडी० प्रथम, इंडी०-द्वितीय, नैराना, भोपा, दिशा पेपर, गुलशन, एम०एस० क्यू०, मंडी समिति एवं सुरेन्द्र नगर) एवं 132 केवी नरा ळरर लाईन को उपरोक्त निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। वहीं जासठ रोड, मंडी समिति बिजलीघर भी बंद रहेगा। टेस्टिंग एवं अन्य मेंटिनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.