पटना, फरवरी 21 -- पुलिस ने बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और बकाया चालान जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत पुलिस ने शनिवार को बाकरगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी को जब्त किया। चालक ने कई बार यातायात नियमों को तोड़ा था। स्कूटी पर कुल 20 चालान लंबित थे, जिसके बाद यातायात पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया। एक ऑटो को भी जब्त किया गया। ऑटो पर पांच से अधिक चालान लंबित थे। यातायात पुलिस अधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें। यातायात नियमों का पालन करें और अपने चालान समय पर जरूर भरें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...