प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। रौनियार वैश्य जागृति समिति प्रयागराज की ओर से रविवार को एक होटल में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सहित कई राज्यों के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, कार्यक्रम समन्वयक ममता गुप्ता व रानी गुप्ता ने मेधावियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न व पदक देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रयागराज से यशी गुप्ता, राज गुप्त, आदित्य गुप्त, आलोक गुप्त, संजीवनी गुप्ता, अमित गुप्त व वैभव आनंद सहित कानपुर से दो, वाराणसी से दो, देवरिया से चार, लखनऊ से सात, पटना से दो, मिर्जापुर, महाराष्ट्र व केरल से क्रमश: एक-एक मेधावी शामिल रहे। समारोह में विनोद गुप्त, बरखा गुप्ता, महेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.