गिरडीह, फरवरी 17 -- पचम्बा। चुनावी सरगर्मी काफी तेज है। सभी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए घर-घर दौराकर रैली व नुक्कड़ सभा कर रहे हैं, लेकिन इससे इतर विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों के बैनर फाड़ने की सूचना भी आने लगी है। आसामजिक तत्वों ने वार्ड नंबर तीन की प्रत्याशी सुषमा देवी, वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी मो. शौकत अंसारी, वार्ड नंबर सात के मो. चांद समेत कई अन्य प्रत्याशियों के बैनर फाड़ दिए जाने की सूचना है। वार्ड नंबर तीन की प्रत्याशी प्रतिनिधि मुकेश साहू ने बताया कि उनकी पत्नी का बैनर वार्ड के कई जगह में लगा था लेकिन असामाजिक तत्वों ने चावली देवी स्कूल के पास, मध्य विद्यालय कोयरीटोला स्कूल के पास और अंदुडीह में लगे बैनर को फाड़ दिया गया। इसी तरह वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी मो. शौकत अंसारी ने बताया कि पचम्बा मिशन खेल मैदान के पास उनके बैन...