सीवान, अगस्त 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में सभी को कार्यहीत में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित करने की बात बतायी गयी है। बताया गया है कि पुअनि लालबाबू प्रसाद को पुलिस केन्द्र से आंदर थाना, पुअनि राहुल कुमार को पुलिस केन्द्र से अपर थानाध्यक्ष मैरवा थाना, पुअनि सुमन कुमारी पुलिस केन्द्र से दरौंदा थाना, पुअनि देव कुमार तिवारी को पुलिस केन्द्र से रघुनाथपुर थाना, पुअनि सीमा कुमारी को पुलिस केन्द्र से नगर थाना, पुअनि निर्मला सुमन को पुलिस केन्द्र से हुसैनगंज थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि,पुअनि नैन्सी कुमारी को पुलिस केन्द्र से प्रभारी, इआरएसएस, पुलिस कार्यालय सीवान, पुअनि रूपम कुमारी को पुलिस केन्द्र से मुफसिल थाना, पुअनि संतोष कुमार को पुलिस केन्द...