कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। कई दिन से चल रही ठंडी हवा के साथ गलन से लोग घरों में कैद हो गए थे। जो बाहर निकले भी वह सर्दी से बचाव के पूरे इंतजाम के साथ। लेकिन गरीब, मजदूर और बेजुबान सर्दी से कांप ही रहे थे। शुक्रवार को जब धूप खिली तो सभी ने राहत की सांस ली। दिन रात रजाई और हीटर-ब्लोअर की जगह लोग खुले में बैठे। लोग घरों के दरवाजे व छत पर बदन सेंकते रहे तो जीव जंतु व मवेशियों ने बदन में धूप लगने पर राहत की सांस लिया। दिसंबर माह की 20 तारीख से लेकर जनवरी माह के नौ तारीख शुक्रवार की सुबह तक समूचा दोआबा हाड़कंपाऊ ठंड की जद में रहा। दिन हो या रात इस दौरान लोगों को हर क्षण अलाव, रजाई, ब्लोअर, हीटर आदि का सहारा लेना ही पड़ रहा था। लेकिन शुक्रवार की सुबह दस बजे निकली तल्ख धूप ने कांप रहे जनमानस, जीव जंतुओं व पशु पक्षिओं को राहत पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.