रुडकी, जनवरी 5 -- पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहे क्षेत्र में सोमवार को आखिरकार लोगों को सूरज के दर्शन हुए। लंबे अंतराल के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते दिनों लगातार ठंड पड़ने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था, लेकिन सोमवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया और दोपहर तक तेज धूप निकल आई। धूप निकलते ही सड़कों, गलियों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। सुबह और शाम की ठंड के चलते घरों में कैद रहने वाले लोग दोपहर के समय धूप का आनंद लेते नजर आए। पार्कों, छतों और घरों के आंगनों में लोग कुर्सी डालकर धूप सेंकते दिखे। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए धूप ज्यादा राहतभरी रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...