मुरादाबाद, जनवरी 31 -- सर्दी के मौजूदा सीजन में जनवरी के अधिकतर दिन अत्यधिक सर्द रहने के बाद कुछ दिनों से मिल रही राहत जनवरी के आखिरी दिन एक झटके से धड़ाम हो गई। जमीन से आसमान तक फैले कोहरे के बीच बर्फीली और गलन भरी हवा चली। इसके साथ ही धूप नहीं निकलने के चलते एक बार फिर कोल्ड-डे के हालात बन गए। शनिवार सुबह मौसम का मिजाज फिर बदल गया। जमीन से आसमान तक कोहरे की सफेद चादर छाई और लोगों को गलन भरी सर्द हवा के झोंकों के साथ बर्फीली ठंड के फिर से वापस लौट आने का एहसास हो उठा। पिछले करीब दस दिनों से दिन के समय कोहरा गायब था। आसमान पर आंशिक तौर पर छाए हल्के बादलों के साथ समय पर धूप खिल रही थी। लोगों ने दिन के समय मौसम के सामान्य हो जाने के एहसास के साथ अपनी नियमित दिनचर्या पर आ रहे थे, लेकिन, शनिवार को मौसम के एकाएक बदले मिजाज ने फिर परेशानी बढ़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.