एटा, जनवरी 4 -- एटा। कई दिनों से आरोपी पिता, युवती का चचेरा भाई योजना बना रहे थे। मृतक के साले करन की माने तो आरोपी अमन ने पंचायत से एक दिन पहले दिल्ली से कई लड़के भी बुलाए थे। पंचायत में सभी लोगों के पहुंचने के बाद भी यह लोग नहीं पहुंचे थे और हंगामा भी कर रहे थे। छत पर खड़े होकर गिटटी मार रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। करन के अनुसार गाली-गलौज न देने एवं गिटटी न फेंके इसे लेकर समझाने के लिए जीजा साहिबा को आरोपियों के कमरे में भेजा था। आरोप है कि आरोपी पहले से तैयारी में बैठे हुए थे। जीजा पर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोप है कि कई बार सीने में चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। भाई सुरजीत भी पहुंचा और उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से वह घायल हो गया। बताया कि कई दिनों से हमले की योजना बना रहे थे। दो दिन पहले आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.