बेगुसराय, जनवरी 22 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बारो सत्संग मंदिर चौक कई दिनों से बंद है। इस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्हें मुफ्त दवा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय अमित कुमार, सुबोध कुमार, गोपाल पोद्दार, संतोष ठाकुर आदि ने बताया कि खासकर बीहट नगर परिषद के वार्ड 14,15,16 के गरीब लोग इलाज के लिए ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने चिकित्सा अधिकारी से मामले की जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...