पीलीभीत, जनवरी 16 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मण्डी समिति में चल रहे 30 से अधिक धान क्रय केन्द्रों में आरएफसी को छोड़कर अन्य क्रय केन्द्रों पर वारदाना की कमी बता कर धान की खरीद नहीं की गई है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीसलपुर मंडी समिति में आरएफसी, पीसीयू, पीसीएफ, मण्डी समिति सहित अलग अलग संस्थाओं के 30 से अधिक धान क्रय केन्द्र संचालित हैं। आरएफसी को छोड़कर अन्य धान क्रय केंद्र कुछ दिनों से बंद कर दिए गए हैं। जिन पर धान की खरीद नहीं हुई है। जिसके कारण मंडी में क्रय केन्द्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है क बारदाना की कोई कमी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.