लखनऊ, जून 17 -- खबर का असर-जलकल के अधिकारियों ने लोगों के घरों के पानी की करायी टेस्टिंग लखनऊ। प्रमुख संवाददाता छोटा चांदगंज में गंदे पानी की समस्या का समाधान हो गया है। जलकल के अधिकारियों ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर गंदे पानी के कारणों की जांच की। खामियों को ठीक कराया। इसी के साथ लोगों के घरों में आ रहे पानी की जांच भी करायी गयी। जांच में पानी की गुणवत्ता सही पाई गयी है। छोटा चांदगंज में सोमवार को गंदे पानी की सप्लाई को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया था। हिन्दुस्तान ने इस खबर को 17 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर को जलकल के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। जलकल के अधिशासी अभियन्ता सचिव यादव ने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने यहां गंदे पानी की वजह के कारणों की जांच की। उसे सही कराया। इसके बाद लोगों के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.