गंगापार, फरवरी 6 -- दो दिन पहले बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में स्थिरता नहीं आ पा रही है। कभी तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट तो कभी इतना ही उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह कई दिनों के बाद तल्ख धूप निकली। जिससे दिन के तापमान में 4.8 डिग्री का उछाल आ गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। मौसम विज्ञान से जुड़े जानकारों ने दो दिनों के बाद रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान लगाया है।शनिवार को भी अलसुबह आसमान में हल्का कोहरा छाने की संभावना बन सकती है। गौरतलब है कि गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा रहा। लेकिन तीखी धूप से कोहरा जल्दी ही छंट गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर दर्ज हुआ था। जो गुरुवार को दिन में 23...