गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। इनमें एक्सप्रेस के अलावा ईएमयू शामिल रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल फेयर ट्रेन 14 घंटे देर से पहुंची। जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटा 18 मिनट लेट आई। नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू करीब डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। अवध असम एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट आई। इसके अलावा नई दिल्ली गाजियाबाद वूमेन स्पेशल, शालीमार मलानी और गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू कैंसिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...