बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- नगर पुलिस की जांच में फर्जी जमानतदारों का नेटवर्क कई जिलों तक फैला मिला है। सिकंदराबाद के शातिर की जमानत के लिए अलीगढ़ के जमानतदारों को लाया गया। इसी तरह हरियाणा के शातिरों की जमानत भी अलीगढ़ के फर्जी जमानतदारों से करा दी गई। पुलिस ने सैकड़ों केसों की फाइलों को खंगाला तो कई केसों में जमानतदारों के रूप में अलीगढ़ के शातिर ही पाए गए। फर्जी मोहरें बनाकर दिया जाता है पूरे गोरखधंधें को अंजाम किसी भी आरोपी की जमानत लेने के लिए फर्जी जमानतदारों के साथ-साथ थाना पुलिस और उपनिरीक्षक की फर्जी मोहर बनवाकर अंजाम दिया जा रहा था। नगर पुलिस को दस से अधिक मुकदमों के आरोपियों के जमानतदारों की जांच में अलीगढ़ के थाना दादौ के दो उपनिरीक्षकों की मोहर लगी पाई गई। इसके संबंध में सत्यापन कराया गया तो पता चला कि दोनों उपनिरीक्षक वहां तैनात...