कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर नौ सनई मंडी में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इस यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण किया। इसके बाद कथास्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भागवत पूजन किया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ स्वागत हुआ। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा हुई, जिसमें हजारों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। माना जाता है कि कलश में सभी 33 कोटि देवी-देवता और तीनों देव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) विराजमान होते हैं। कलश यात्रा में बैंड-बाजे और 'हरे रामा हरे कृष्णा' जैसे कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.