प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। उमसभरी गर्मी के बीच शहर में सात जगह पर एबीसी केबल जल गई, जिससे घंटों बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया, तब जाकर आपूर्ति चालू हुई। इसके अलावा फ्यूज उड़ने व केबल बाक्स में खराबी आने से भी आपूर्ति कई मुहल्लों में प्रभावित हुई। गंगा विहार कालोनी में बुधवार रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। कर्मचारियों ने बताया कि केबल जल गई है। मरम्मत कार्य हो रहा है। देर रात करीब दो बजे यहां बिजली आई। इसी प्रकार हड्डी गोदाम, गौसनगर, अटाला, बड़ा बघाड़ा, एलनगंज, गल्ला बाजार मुहल्ले में भी केबल जल गई। इससे काफी देर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान उमसभरी गर्मी में लोग परेशान रहे। इसी प्रकार आजाद नगर, बलुआघाट, दरियाबाद, सादियाबाद, शीशमह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.