मऊ, अगस्त 6 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर मंगलवार की शाम भीषण जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों के नदारद रहने से लोग बेतरतीब वाहन लेकर एक लाईन से दूसरी लाइन में घुसते गए और जाम बढ़ता गया। घंटों लंबा जाम लगने से आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोजाना लगने वाले इस जाम के पीछे सड़क किनारे खड़े ठेले-खोमचे वालों और अनियंत्रित यातायात को मुख्य कारण है। नगर पंचायत प्रशासन की चुप्पी और कोतवाली पुलिस की उदासीनता से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि मझवारा मोड़ और मधुबन मोड़ पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ और मझवारा मोड़ पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद पुलिस कर्मी नदारद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.