अयोध्या, मार्च 11 -- अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के पदाधिकारियों की खिड़की अलीबेग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कई गुना लाईसेंस फ़ीस में बढ़ोतरी की निंदा किया गया। मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने बताया कि होली के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से लाईसेंस फीस में बढ़ोत्तरी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करायी जाएगी। इसके साथ में सीपी टैक्स को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया जाएगा। मौके पर ज़िलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संगठन मंत्री ध्रुव गुप्ता, उपाध्यक्ष दशरथ कौशल, स्वामीशरण सोनी, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र सोनी रामू, मोहम्मद हामिद, विजय कसौंधन, बलदेव प्रसाद, विष्णु जायसवाल, नीरज जायसवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.