गंगापार, अगस्त 2 -- उफनती गंगा का निरंतर बढ़ता जलस्तर गंगा तट के विभिन्न गांवों में बसे तमाम लोगों के लिए संकट व परेशानी का कारण बनता जा रहा है। कुछ गांवों में गंगा का पानी घरों तक पहुंचना शुरु हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे गंगा का जलस्तर गंगा तट पर बसे लोगों के लिए भय व दहशत का कारण बनता जा रहा है। मांडा क्षेत्र के डेंगुरपुर की ओर गंगा का अधिक कटान होने से गांव के उन लोगों में काफी भय है, जिनके मकान गंगा तट के समीप हैं। महेवॉ कला गाँव में नालों के माध्यम से गंगा का पानी घरों तक पहुंचना शुरु हो गया है। महेवा कला गाँव के विद्या कांत पांडेय, राजा पाडेय आदि ने बताया कि गंगा का निरौतर बढ़ता रौद्र रुप 1978 के बाढ़ की याद दिला रहा है। बामपुर गाँव में कछार क्षेत्र की लगभग दो सौ बीघे परवल, करैला, नेनुआ आदि सब्जियों की खेती डुबोकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.