फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अलग-अलग इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से मरम्मत कार्य से पहले अपने काम निपटाने की अपील की है। बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को मवई क्षेत्र में पोल खड़े करने और नए कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान रिचा निट्स, एमसीएफ क्षेत्र और आसपास के औद्योगिक उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। इसके अलावा 33 केवी अटल सब-स्टेशन से जुड़े छायंसा, अटाली, आरडीएस और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान गांव छायंसा क्षेत्र में आइसोलेटर के रखरखाव कार्य के चलते शीलराम कास्टिंग, जलापूर्ति योजनाएं और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.