धनबाद, जून 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल से करना है। अंतिम तिथि आठ जुलाई है। पहले दिन शुरुआती दो-तीन घंटे में ही 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में छात्र-छात्राओं को कई कॉलेजों के सब्जेक्ट कांबिनेशन को लेकर परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं को जो विषय लेना है, उनमें से कई विषय सब्जेक्ट कांबिनेशन में नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राएं दूसरे कॉलेजों के सब्जेक्ट कांबिनेशन की सूची देख रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि एसएसएलएनटी कॉलेज में साइकोलॉजी विषय पढ़नेवाली छात्राओं को सोशियोलॉजी विषय नहीं मिल पाएगा, क्योंकि कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.