मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में पीजी में अलग अलग फीस अपने हिसाब से फीस ले रहे हैं। इस पर छात्रों ने आपत्ति जताई है। छात्रों का कहना है कि राजभवन ने जो पीजी में फीस तय की है उससे अलग से कॉलेजों में फीस ली जा रही है। डीएसडब्लयू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत आयेगी तो इस मामले पर कार्रवाई की जायेगी। उधर, बीआरएबीयू में लॉ की दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत गुरुवार को दाखिला शुरू गया। दूसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार तीन वर्षीय लॉ में 432 छात्र और पांच वर्षीय लॉ में 186 छात्रों के नाम हैं। नामांकन पांच फरवरी तक चलेगा और छह फरवरी को सभी कॉलेजों को नामांकन की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। लॉ के 18 कॉलेजों में दाखिला लिया जाना है। लॉ में कटअफ 25 अंक लाकर छात्रों की मेरिट लिस्ट निकाली गई है। पहली मेरिट लिस्ट...