लातेहार, जनवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह जविप्र दुकानों में ई- केवाईसी जिन कार्डधारियों की नहीं हो सकी है, उनमें से कई को डीलर द्वारा राशन नहीं दिया गया। यह आरोप कार्डधारियों ने लगाया है। इधर एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग से इस बारे में पता लगाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ई केवाईसी नहीं होने वाले कार्डधारी सदस्यों के राशन की क्या स्थिति है। कार्डधारियों की अभी भी ई- केवाईसी हो रही है। जांच करा वैसे डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...