लातेहार, फरवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कई बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर नही लगाए जाने की सूचना मिली है। स्मार्ट मीटर किस कारण नही लगाया जा रहा है, यह पता भी उपभोक्ताओ को नही चल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कई बार विभागीय कर्मियों को कहा गया, लेकिन इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। वहीं पूर्व के लगे पुराने मीटर रीडिंग नही ली जा रही है। जिससे उन उपभोक्ताओ का बिजली बिल आना भी बन्द हो गया। ज्यादा बिल होने को लेकर वैसे उपभोक्ता काफी चिंतित भी दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.