लखनऊ, मई 23 -- नगर निगम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जोन-5, 6, 7 और 8 में सैकड़ों अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। जोन-5 में नादरगंज से आलमबाग मेट्रो तक 5 ठेले, 3 काउंटर हटाए गए और 1 सिलेंडर, 3 लोहे के बोर्ड जब्त हुए। जोन-6 में नक्खास चौराहा से कुड़िया घाट तक 38 अतिक्रमण हटे और 2300 जुर्माना वसूला गया। जोन-7 में खलीफा होटल से नौबस्ता पुलिया तक 95 बैनर, 12 झोपड़ियां, 4 टीन शेड और अन्य वस्तुएं हटाई गईं। वहीं, जोन-8 में खजाना चौराहा से बंगला बाजार तक 5 स्टूल, 1 सिलेंडर, 3 कैरेट और अन्य सामान जब्त किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई में संबंधित जोनों के अधिकारी, कर निरीक्षक, पुलिस बल और प्रवर्तन दल शामिल रहे। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए दोबारा क...