गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के 34 सेक्टर और दो गांवों में सात और आठ जनवरी को पेयजल आपूर्ति करीब 36 घंटे तक बाधित रहेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से पेयजल सप्लाई को बंद किया जाएगा। चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से सेक्टर-37, सेक्टर-42 से लेकर 74 के अलावा गांव बादशाहपुर और खांडसा में पानी की आपूर्ति होती है। जीएमडीए प्रवक्ता के मुताबिक सात जनवरी की सुबह 11 बजे पानी की सप्लाई को बंद किया जाएगा। इस दौरान बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसमें करीब 24 घंटे का समय लग जाएगा। आठ जनवरी की सुबह 11 बजे तक यह काम पूरा हो जाएगा। सेक्टर और गांवों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने में करीब 36 घं...