नोएडा, सितम्बर 7 -- नोएडा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शहर के कई इलाकों में रविवार को हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही रह सकती है। इन दिनों में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 68 और ग्रेटर नोएडा का 99 दर्ज किया गया। इस हफ्ते वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है, क्योंकि पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...