मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कमरा मोहल्ला, लकड़ीढ़ाई, शास्त्रीनगर, गांधी नगर, दुर्गापुरी, श्रीराम नगर, पटवा टोली समेत कई इलाकों में लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं। वहीं, शहर के विभिन्न वार्डों में लगे एक दर्जन सबमर्सिबल धूल फांक रहे हैं। पंप लगाने में निगम के लाखों रुपए खर्च हो गए पर लोगों को पानी नहीं मिला। इस्तेमाल नहीं होने से सबमर्सिबल के खराब होने का भी खतरा है। यह समस्या छह महीने से लेकर दो साल पुरानी है। ठेकेदारों की मनमानी, सुस्ती या कोताही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। वार्ड 16 की पार्षद रश्मि राउत के मुताबिक लकड़ीढ़ाई पासवान चौक से पास सबमर्सिबल लगाने के बाद उसे पाइपलाइन से जोड़े बगैर ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी ने बताया कि जीडी मदर स्कूल के पास लगा सबमर्सिबल सिर्फ एक स्टार्टर के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.